गिरिडीह: बस स्टैंड रोड पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई
नगर कमेटी के पुनर्गठन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की बैठक गुरुवार को बस स्टैंड रोड स्थित पार्टी कार्यालय में 12 बजे हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। इस बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के लिए अपने-अपने नाम का प्रस्ताव रखा।