गिरिडीह: गिरिडीह स्टेडियम में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण ट्रायल का आयोजन, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा गिरिडीह स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के छह रिक्त स्थानों के लिए चयन के ट्रायल का आयोजन गुरुवार को 2 बजे तक किया गया। जिला खेल कार्यालय, गिरिडीह द्वारा आयोजित इस प्रतिभा चयन कार्यक्रम में राज्यभर से लगभग 100 फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया।