हमीरपुर: सुमेरपुर हाईवे की पटरी का अतिक्रमण हटाने के लिए थानाध्यक्ष ने अपनाया सख्त रुख, मुख्यमंत्री के सख्त रुख के चलते उठाया कदम
सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 की पटरी में हुए अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वत: मोर्चा संभाला और थाना चौराहा से लेकर बस स्टॉप तक की दुकानदारो को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने के