🎀 गुलाबी रंग में रंगा नैनीताल, कैंसर जागरूकता का दिया संदेश
नैनीताल में आशा फाउंडेशन की ओर से सातवीं पिंक रैली निकाली गई। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने डीएसए मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं निवेदिता कुकरेती भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
स्कूली छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने रैली में शामिल होकर स्तन कैंसर समेत कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद आयोजित पिंक सभा में विशेषज्ञों ने समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी।
आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा वर्ष 2019 से इस मुहिम के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता को लेकर अभियान चला रही हैं।
#Nainital #PinkRally #CancerAwareness #BreastCancerAwareness #AshaFoundation #AshaSharma #Uttarakhand #NainitalNews #CancerAwarenessMonth #PinkOctober #AwaazIndiaDigital
Thalisain, Garhwal | Oct 3, 2026