चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुइगांव में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखलाल जरिका की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक आयोजित की गईl बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गईl बैठक में बताया गया कि विद्यालय में कुल चार शिक्षक- शिक्षिकाओं के पद स्थापित हैंl