मंझनपुर: बहादुरपुर में मामूली विवाद में दबंगों ने युवक का सिर फोड़ा, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा पीड़ित
बहादुरपुर निवासी शेरे दिल पुत्र मोहर अली का गांव के कुछ लोगों से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विपक्षी लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। हमले में शेरे दिल का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।