टिब्बी: कुलचंद्र आंदोलन हुआ उग्र, महापंचायत से पहले टंकी पर चढ़े तीन किसान, पुलिस प्रशासन मौके पर
जर्जर 602 खाला के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कुलचंद्र में चल रहा धरना 28वें दिन उग्र हो गया। प्रशासन द्वारा वादाखिलाफी से नाराज किसान अभिमन्यु झोरड़, राम कुमार भोभिया और दिनेश कुमार सहराण रविवार शाम इंदिरा गांधी नहर की आरडी 699 के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर थानाधिकारी हंसराज लूणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे।