मुरैना नगर: शुक्ला कॉलोनी में दबंग का आतंक, सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर अवैध निर्माण से परेशान रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
मुरैना नगर निगम क्षेत्र की रिहाशी शुक्ला कॉलोनी में एक दबंग द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने से रहवासी परेशान हैं।आज मंगलवार दोपहर को कॉलोनीवासी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन सौंपा।आरोप है कि रास्ता संकरा होने से आवागमन बाधित है, गंदगी व जलभराव से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।