मुरैना नगर: किशनपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो फर्नीचर कारीगर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में किशनपुर गांव के पास मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों काजी बसई गांव के निवासी व फर्नीचर कारीगर हैं।परिजन घायलों को जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया गया।एक युवक को ग्वालियर रेफर करने की सलाह दी गई, लेकिन जांच रिपोर्ट सामान्य आने पर यहीं इलाज जारी है।