प्रेमी जोड़े काजल और रवि ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। जोड़े का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है, लेकिन काजल के परिजन उन्हें लगातार धमका रहे हैं। रवि ने बताया कि धमकियों के कारण दोनों डर के माहौल में जी रहे हैं और अपना वैवाहिक जीवन शांति से नहीं बिता पा रहे। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की।