पीसांगन: मांगलियावास थाना क्षेत्र में अपने भाई की शादी का कार्ड देने गए बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई मौत
सोमवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगलियावास थाना क्षेत्र में बिरीक्छायावास के पास अपने बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने गए युवक पर तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवा घायल हो गए युवक को गंभीर अवस्था में संभाग के सबसे बड़े जे एल एन अस्पताल भर्ती कराया दौरान इलाज उसने दम तोड़ दिया.