नवाबगंज: बाराबंकी के उजिद्दीपुर में खनन डम्परों से सड़कें क्षतिग्रस्त होने का आरोप, ग्रामीणों ने अवैध संचालन रोकने की मांग की
बाराबंकी जिले के बंकी विकास खंड की ग्राम पंचायत गदिया के मजरे उजिद्दीपुर में अवैध मिट्टी खनन के कारण गांव की आरसीसी सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन में लगे डंपर ओवरलोड होकर इन सड़कों से गुजरते हैं, जिससे वे टूट रही हैं और आम जनमानस व स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।