आरा: भरत तिवारी के फेक एनकाउंटर के आरोपी तत्कालीन जगदीशपुर डीएसपी के ट्रांसफर पर भरत की मां हुई नाराज, बोली- यह नाइंसाफी है
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2026 जगदीशपुर के तत्कालीन डीएसपी राजेश शर्मा का ट्रांसफर मध्य निषेध विभाग में किया गया है। जिसके बाद बिलौटी गांव के एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी की मां इस पर आक्रोश जताई है। उनका कहना है कि यह तो साफ तौर पर पुलिस और सरकार की मिली भगत है, क्योंकि हत्या करने वाले डीएसपी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई बल्कि उनका ट्रांसफर कर उपहार दिया गया है।