ऑपरेशन 'नार्कोस': उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 10 लाख की MD ड्रग्स जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार 🚨💊
ऑपरेशन 'नार्कोस' के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) उज्जैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इंदौर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। NCB की सूचना पर जयपुर-मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस के उज्जैन पहुंचने पर S-1 कोच में तलाशी ली गई, जिसमें जोधपुर (राजस्थान) निवासी संदिग्ध राजू विश्नोई के बैग से यह ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
#UjjainNews #OperationNarcos #DrugBust #MPPolice #UjjainRPF