संदेश: शादी के कुछ ही दिन पहले संदेश के एक युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
तिलक के महज 7 दिन पहले ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी भोला कुमार राम के रूप में की गई है। परिजनों ने बुधवार की शाम 4:00 के करीब बताया कि भोला मंगलवार को नाढ़ी गांव स्थित अपनी बुआ के घर कार्ड देने गया था।