सिमडेगा: श्यामपथ गली में नाली निर्माण में गड़बड़ी, वार्ड पार्षद ने संवेदक को फटकारा
सिमडेगा सारी क्षेत्र के श्यामपथ गली में लाखों रुपए के लागत से बना रहे नाली में गड़बड़ी की शिकायत पर शुक्रवार को 11:00 बजे वार्ड पार्षद वैजयंती देवी ने निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने कार्य को देखते हुए जमकर संवेदक को क्लास लगाई और उसको तोड़कर नए सिरे से नाली को बनाने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने कहा की सहायक अभियंता को बुलाने पर भी वह नहीं पहुंचे।