#kullu नौजवान युवक मंडल माहिश ने रोपे देवदार के पौधे,
देसी चैनल कुल्लू
नौजवान युवक मंडल माहिश व गांव माहिश के सहयोग से वन भूमि पर 100 देवदार के पेड़ लगाए गए,
जिसमें युवक मंडल के प्रधान शुभम शर्मा, अन्य सदस्य विपिन, संजीव, अंकित, सुशील, पुनीत, अजय नमन, निखिल, समर, और वरिष्ठ सदस्य मोहन राम द्वारा पौधारोपण किया गया।
युवाओं ने वन विभाग के सहयोग से वन मित्र उत्सव के तहत वन विभाग के साथ समय-समय पर पौधारोपण करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया और जंगलों के संरक्षण के लिए सभी युवाओं, महिला मंडलों, सामाजिक संस्थाओं, पंचायतों और जिला प्रशासन को संदेश देकर इस मुहिम के लिए सहयोग करने की अपील की।
Kullu, Kullu | Aug 15, 2026