सागर नगर: ग्राम चिरचिटा: राशन विक्रेता पर आदिवासियों से मारपीट व गाली-गलौज का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ग्राम चिरचिटा सुखजू तहसील देवरी के आदिवासी ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक नीलम राजपूत पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे को कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि नीलम राजपूत द्वारा राशन वितरण के समय आदिवासी परिवारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। ज्ञापन के माध्यम से दुकान संचालक नीलम राजपूत को हटाने की मांग की है।