मंझनपुर: शाहपुर में नशे में धुत युवक ने मां-बेटी से की मारपीट, पुलिस के आते ही छत से कूदा
महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक नशेड़ी युवक ने पड़ोसी महिला और उसकी बेटी पर बेवजह हमला कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस को देख आरोपी ने अपने घर की छत पर चढ़कर अभद्रता की और फिर भागने के प्रयास में छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।