मंझनपुर: सगाई की खुशियां मातम में बदली, समदा चिनी मील के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर, बहनें भी घायल
घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया। भाई की सगाई की शॉपिंग कर लौट रहे युवक और उसकी दो बहनों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। हादसे में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दोनों बहनें भी घायल हो गई