मंझनपुर: ट्रक की टक्कर से गिरा ट्रांसफॉर्मर, करारी कस्बा 25 घंटे तक अंधेरे और पानी के संकट में डूबा
इंद्रा नगर मोहल्ले में मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रांसफॉर्मर समेत पूरा खंभा ध्वस्त होकर नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण ट्रांसफॉर्मर की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें भरा तेल भी बह गया। इस हादसे के चलते इंद्रा नगर, कृष्णा नगर, चक हिंगुई और गुलाम नूर का पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूब गया।