मंझनपुर: करारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाठी से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
कौशाम्बी जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करारी थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र कुमार पुत्र राम कुमार, निवासी फरीदपुर संवरो, थाना करारी को बुधवार को समय 1 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर करारी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।