पचोर: सड़कों से गोवंश हटाने के आदेश, पचोर बस स्टैंड पर लड़ते सांड, यात्रियों को जान का खतरा
मप्र सरकार ने सड़को से गोवंश और गायों को हटाकर गौशाला भेजने के आदेश जारी किए हैं वहीं पचोर बस स्टैंड पर शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे दो सांड आपस मे लड़ते दिखे जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना है।पहले भी कई जगह सांड की लड़ाई में जान जा चुकी है।सारंगपुर cmo ज्योति सुनहरे ने आदेश का अमल करते हुए 6 कर्मचारियों को नगर के विभिन्न स्थानो पर तैनात किए।