पचोर: पचोर में चोरों ने रिटायर्ड सैनिक व तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी-जेवर ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी
पचोर शहर में तीन सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने शुक्रवार को 3:00 बजे बताया की शनि धाम कॉलोनी में रिटायर्ड जवान सुल्तानिया निवासी बृजेश पांडे के मकान में चोरी हुई राजेंद्र नगर और चित्रकूट धाम में भी चोरी हुई है। यहां से चांदी और नगदी के चोरी होना बता रहे हैं पुलिस मामले की जांच में जुट गई।