शिवगंज। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर शिवगंज में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। बुधवार शाम पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च शहर के मुख्य बाजार, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। #sanchalnews #sanchalnewslive #Shivganj #sheoganj #sirohipolice