भरगामा: सिरसिया हनुमानगंज निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
भरगामा थानाक्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या 4 निवासी रोशन कुमार व मानगंज पश्चिम पंचायत के दतुआ गांव निवासी अभिमन्यु कुमार की मौत घने कोहरे के कारण पेड़ से टकरा कर हो गई. हृदय विदारक यह घटना बुधवार की रात दस बजे के करीब जदिया थानाक्षेत्र के बघैली निजामुद्दीन यात्री शेड के तीखे मोड़ की है.