हमीरपुर: हमीरपुर में दो साल से बिस्तर पर पड़े युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हादसे में दोनों पैर खराब होने के बाद से बिस्तर पर पड़े युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों से लौटी मां ने पुत्र को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को खबर की गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव निवासी मलखान अहिरवार 35 वर्ष मजदूरी करता था। दो वर्ष पूर्व अपने रिश्तेदार के साथ कदौरा से चतेला जाते