सरैया: सरैया थाना परिसर में प्रशिक्षु आईपीएस गरिमा ने आयोजित किया जनता दरबार
सरैया थाना परिसर में शनिवार दिन के 11:00 बजे से लेकर 4:00 तक प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना अध्यक्ष गरिमा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया वहीं इस मौके पर सरैया अंचलाधिकारी अंकित कुमार मौजूद रहे। वहीं कुल चार आवेदन जमीन से संबंधित प्राप्त हुए जिसमे तीन आवेदन का जनता दरबार में निष्पादन किया गया।