सरैया: छितरी में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की सरैया शाखा का स्थापना दिवस मनाया गया, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
सरैया प्रखंड के छितरी गांव में पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर की सरैया शाखा के स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों की बैठक सरैया प्रखंड के छितरी ग्राम में समाजसेवी बालेंद्र प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। वही एक कार्यक्रम शुक्रवार दिन के 1:00 बजे आयोजित की गई।