मुरैना नगर: मुरैना: बेटी की शादी के नाम पर 52.5 लाख की ठगी, 150 परिवार ठगे गए, पीड़ितों ने थाने में लगाई गुहार
मुरैना शहर में बेटी की शादी में उपहार देने के नाम पर 52.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।पांच लोगों के गिरोह ने करीब 150 परिवारों से 35-35 हजार रुपये लेकर टीवी, कूलर व अन्य सामान देने का झांसा दिया।सामान न मिलने पर पीड़ित शनिवार और आज रविवार कों स्टेशन रोड थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है ।पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।