सुसनेर: मैना रोड पर बाबा रामदेव मंदिर के रहवासियों ने नप उपचुनाव का बहिष्कार किया, लिया संकल्प
नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव के बीच मैना रोड से मतदान के बहिष्कार की ख़बर सामने आई है। आज सोमवार दोपहर 12 बजे सामने आए वीडीयो में चुनाव बहिष्कार का संकल्प लेते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल उनकी मांग है कि मैना रोड पर बाबा रामदेव मंदिर के आसपास न तो सीसी रोड बनाया गया है और न ही स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था है। दूज पर हुए भंडारे में तिरपाल लगाकर भोजन करना पड़ा था।