चित्तौड़गढ़ में दो दिन पहले हुई बारिश से मिली राहत अब खत्म हो गई है और बुधवार को फिर गर्मी व उमस बढ़ गई। सुबह से ही चिपचिपे मौसम ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने दोपहर बाद बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बताइए।