Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

कासगंज: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संदीप पाण्डेय को रासुका में निरुद्ध किया गया, किसान संगठन की आड़ में अराजकता फैलाने का आरोप

Kasganj, Kasganj | May 19, 2026
कासगंज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीटर संदीप पाण्डेय निवासी गढ़ी हरनाठेर, थाना ढोलना को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर किसान संगठन की आड़ में अराजकता फैलाने का आरोप है।

MORE NEWS

टमाटर की डंडी मत फेंको! 🌱 पानी में डालो, नया पौधा तैयार #Shorts

टमाटर की डंडी मत फेंको! 🌱 पानी में डालो, नया पौधा तैयार #Shorts

Kasganj, Kasganj | Jul 27, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट: एसपी ने रात में किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

कासगंज। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने रविवार देर रात क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के साथ थाना कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, शासन के निर्देशों के पालन पर जोर

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की और उनके प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, चौकीदारों और कांवड़ मित्रों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर आवश्यक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।

कांवड़ मार्ग पर मांसाहार और शराब पर सख्ती

एसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आस्था और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन और मदिरा का उपयोग न होने दिया जाए। इसके लिए शराब विक्रेताओं, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों से समय रहते संवाद कर शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का नियमित निरीक्षण करने, कांवड़ समितियों और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध मार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, पूर्व में गोकशी में लिप्त रहे आरोपियों एवं गौ तस्करों का भौतिक सत्यापन कर उन पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक होने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट: एसपी ने रात में किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश कासगंज। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने रविवार देर रात क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के साथ थाना कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, शासन के निर्देशों के पालन पर जोर निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की और उनके प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, चौकीदारों और कांवड़ मित्रों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर आवश्यक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर मांसाहार और शराब पर सख्ती एसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आस्था और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन और मदिरा का उपयोग न होने दिया जाए। इसके लिए शराब विक्रेताओं, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों से समय रहते संवाद कर शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए। ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का नियमित निरीक्षण करने, कांवड़ समितियों और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध मार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, पूर्व में गोकशी में लिप्त रहे आरोपियों एवं गौ तस्करों का भौतिक सत्यापन कर उन पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक होने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Kasganj, Kasganj | Jul 27, 2026

कासगंज: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संदीप पाण्डेय को रासुका में निरुद्ध किया गया, किसान संगठन की आड़ में अराजकता फैलाने का आरोप - Kasganj News