गुरुग्राम: निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ सेक्टर-39 का दौरा किया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के साथ सेक्टर-39 का दौरा किया। उन्होंने सेक्टर में चल रहे सीवरेज और सडक़ निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें l