कासगंज: कासगंज में कांग्रेस जिला कार्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, पेपर लीक और शिक्षा के निजीकरण का उठाया गया मुद्दा
कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी के नदरई गेट स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार की शाम 4 बजे जिला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में नीट पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते निजीकरण तथा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए गए।