प्रतापगढ़: सेवना गांव में पैंथर के हमले में 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; वन विभाग हुआ अलर्ट
प्रतापगढ़ जिले के दलोट ब्लॉक अंतर्गत सेवना गांव में शनिवार सुबह पैंथर के हमले से हड़कंप मच गया। पैंथर ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार नदी किनारे और गांव क्षेत्र में मौजूद