देवघर में बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने पहुंचे कांवरिया और डाक बम श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवगछिया के कन्हैया बम ने बताया कि डाक बम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी जलार्पण के लिए बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि भीड़ पर प्रशासन का पर्याप्त नियंत्रण नहीं रहने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है। कन्हैया बम ने डाक बम के लिए जलार्पण की व्यवस्था में सुधार की मांग की है।