सांगानेर: राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर 10 दिन से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज जारी
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज होता जा रहा है। पिछले 10 दिनों से छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन आज शनिवार को भी जारी है। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) हॉस्पिटल में भर्ती शुभम की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।