गोरखपुर: सूरजकुंड स्थित मानसरोवर मंदिर पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
पुरानी पेंशन बहाली मेनिफेस्टो में शामिल कराने के लिए कर्मचारियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अगुआई में आज कर्मचारियों ने गोरखनाथ स्थित मान सरोवर मन्दिर में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को मेनिफेस्टो में शामिल कराने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर श्री राम की पूजा अर्चना कर सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगे आने को कहा।