जलालाबाद: नगर जलालाबाद निवासी घायल किसान की बाइक की टक्कर से इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहाँपुर। जलालाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल किसान धर्मेंद्र शुक्ला उर्फ अंशु (39) पुकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 8 जुलाई की शाम पैदल अपने खेत जा रहे थे। गंगा मंदिर के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज शाहजहाँपुर में भर्ती कराया, जहां बीती रात मौत हो गई.