राजमहल: राजमहल प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में जाति,आवास एवं आय प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर का आयोजन
राजमहल प्रखंड क्षेत्र के सभी 23 पंचायतों में दूसरे दिन मंगलवार को भी पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे एक साथ विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र,आवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उनके अपने पंचायत भवनों में ही उपलब्ध कराई गई है।