बांका: शंभुगंज के विद्यालय का केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उप महानिदेशक ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ज़ोर
Banka, Banka | May 2, 2026 शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के उप महानिदेशक डॉ. पंकज केपी. श्रेयस्कर ने शनिवार की सुबह 11 बजे बांका जिले के आकांक्षी प्रखंड शंभुगंज स्थित मध्य एवं उच्च विद्यालय छत्रहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की आधारभूत संरचना, उपलब्ध संसाधनों एवं शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया।