बरडीहा: लेभरी में सीढ़ी से गिरकर बच्ची घायल, इलाज जारी
Bardiha, Garhwa | Oct 20, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। वहां रहने वाले मुख्तार अंसारी की दस साल की पुत्री अख्तरी खातून सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अख्तरी खातून अपने घर की छत पर किसी काम से गई हुई थी। जब वह वापस नीचे उतर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ी पर गिर पड़ी।