बरगढ़: मुहर्रम को लेकर बड़गढ़ थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
Bargarh, Garhwa | Jun 22, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बड़गढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजन, ताजिया समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से