होशंगाबाद नगर: बंजारा हिल्स कॉलोनी से ₹18 हजार की 6 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंजारा हिल्स कॉलोनी में किराए से रहने वाले अरुण केवट ने घर में शराब बेचने के लिए 6 पेटी शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह 8 बजे कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई की। तलाशी में मकान से 6 पेटी अवैध देशी शराब मदिरा प्लेन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई ।