बारुन: डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, बारुण नहर मार्ग पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या से पूरे प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैल गई है। यह वारदात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित पटना कैनाल नहर मार्ग पर हुई, जहाँ अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।