गुना नगर: जनपद पंचायत चाचौड़ा CEO के समर्थन में लामबंद हुए पंचायत कर्मचारी जनपद कार्यालय गुना में तालाबंदी कर दिया SP DM को ज्ञापन
गुना के जनपद पंचायत सीईओ गगन बाजपेई से 28 फरवरी को हुई मारपीट के मामले में पंचायत कर्मचारी ने विरोध जताया है। संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के बैनरतले गुना जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की। कर्मचारियों ने रैली निकालकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने, सीईओ पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग की है।