गुना नगर: उमरिया रोड के मैदान से कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हाथ भट्टी की बनी शराब बेचने खड़े एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गुना के कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हाथ भट्टी की बनी 60 लीटर कच्ची शराब बेचने खड़े मनोज कलावत निवासी तलैया मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली थी। बूढ़े बालाजी क्षेत्र के चंदसावली रोड पर उमरिया रोड मैदान में आरोपी हाथ भट्टी की बनी अवैध शराब बेचने खड़ा था। 60 लीटर शराब जप्त कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।