गुना नगर: ग्राम पुरापोसर में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर ,दूसरा व्यक्ति घायल
गुना के कैंट थाना अंतर्गत ग्राम पुरापोसर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मारी, जिसमें एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को कैंट पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के भाई ने बताया कि उनका भाई बुंदेल सिंह सहरिया उम्र 32 निवासी है और उसका सीधा दाहिना पैर फैक्चर हो गया है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।