गुना नगर: नगर पालिका कार्यालय के बाहर भाजपा ने संदेश खाली में हुई महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
गुना में नगर पालिका कार्यालय के बाहर भाजपा जिला कमेटी ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हुई महिलाओं के साथ अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।